मध्य प्रदेश

MP News: बारात की गाड़ी में अचानक लगी आग, जांच में जुटी पुलिस

Sarita
1 May 2025 8:57 AM IST
MP News: बारात की गाड़ी में अचानक लगी आग, जांच में जुटी  पुलिस
x
MP News : मध्य प्रदेश के खरगोन शहर से करीब 6 किलोमीटर दूर खंडवा रोड पर बुधवार देर रात एक बारात की कार में अचानक आग लग गई। कार में दूल्हा-दुल्हन समेत पांच बाराती और ड्राइवर भी सवार थे। हालांकि गनीमत रही कि समय रहते सभी लोग कार से बाहर निकल गए और अपनी जान बचा ली। सूचना मिलते ही खरगोन से पहुंचे फायर फाइटर ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। फिलहाल जैतापुर थाना पुलिस मामले की जांच कर रही है। खरगोन समेत देशभर में अक्षय तृतीया के मौके पर बड़ी संख्या में शादी समारोह हुए।
ऐसी ही एक शादी के बाद बाराती दुल्हन को लेकर लोनारा से बमनाला लौट रहे थे, लेकिन इसी बीच देर रात बारात में शामिल दूल्हा-दुल्हन की कार में अचानक आग लग गई। आग की शुरुआती लपटों को देखकर दूल्हा-दुल्हन समेत सात लोग तुरंत कार से सुरक्षित बाहर निकल गए और अपनी जान बचाई, जिससे बड़ा हादसा टल गया। बताया जा रहा है कि हादसे के बाद ड्राइवर मौके से फरार हो गया। बताया जा रहा है कि चलती कार का टायर फटने से कार में आग लग गई, जिसने कुछ ही देर में पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया। इधर, सूचना मिलने पर खरगोन से पहुंची फायर फाइटर गाड़ी ने आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक आर्टिका कार पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी|
Next Story