- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: रेत से भरे...
मध्य प्रदेश
MP News: रेत से भरे ट्रैक्टर ने बाइक सवार दंपत्ति को कुचला, पत्नी की मौत
Sarita
8 March 2025 11:44 AM IST

x
MP News: मध्य प्रदेश के भिंड जिले के अमायण थाना क्षेत्र में ट्रैक्टर ने बाइक को टक्कर मार दी, महिला की मौके पर ही मौत हो गई जबकि पति गंभीर रूप से घायल है। गुस्साए ग्रामीणों ने हंगामा करते हुए सड़क पर जाम लगा दिया। ग्रामीण कलेक्टर को मौके पर बुला रहे थे, जिसके बाद अमायण थाना पुलिस तत्काल मौके पर पहुंच गई। मिली जानकारी के अनुसार प्रहलाद सिंह कुशवाह अपनी पत्नी के साथ बाइक से किसी कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे।
तभी ट्रैक्टर ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी। इस घटना में मनोबाई की मौके पर ही मौत हो गई, प्रहलाद गंभीर रूप से घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करने का प्रयास किया और ट्रैक्टर को जब्त कर लिया, फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच कर रही है और ट्रैक्टर चालक की तलाश कर रही है।
TagsMPट्रैक्टरदंपत्तिकुचलापत्नीमौतMPtractorcouplecrushedwifedeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





