मध्य प्रदेश

MP News: साइंस स्ट्रीम से ग्रेजुएशन कर रही छात्रा ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग

Sarita
13 Jan 2025 7:50 AM IST
MP News: साइंस स्ट्रीम से ग्रेजुएशन कर रही छात्रा ने तीसरी मंजिल से लगाई छलांग
x
MP News: मध्य प्रदेश में एक दुखद घटना सामने आई है। साइंस स्ट्रीम से ग्रेजुएशन कर रही एक छात्रा ने तीसरी मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना उस समय हुई जब छात्रा की मां उससे मिलने उसके कमरे में आई थी। मध्य प्रदेश के छतरपुर शहर में रविवार को एक 26 वर्षीय कॉलेज छात्रा ने कथित तौर पर एक इमारत से कूदकर आत्महत्या कर ली। एक पुलिस अधिकारी ने बताया कि घटना सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की एक कॉलोनी में हुई।
सिविल लाइंस थाना प्रभारी वाल्मीकि चौबे ने बताया कि उत्तर प्रदेश के राठ की रहने वाली छात्रा दीक्षा गुप्ता किराए के मकान में रहती थी। उन्होंने बताया कि वह बैचलर ऑफ साइंस की अंतिम वर्ष की छात्रा थी। अधिकारी ने बताया कि दीक्षा ने इमारत की तीसरी मंजिल से उस समय छलांग लगा दी जब उसकी मां शौचालय में थी। आसपास के लोगों ने उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
उन्होंने बताया कि उसके इस आत्मघाती कदम उठाने के पीछे का कारण अभी पता नहीं चल पाया है। जिला अस्पताल के डॉ. अभय सिंह ने बताया कि छात्रा को मृत अवस्था में अस्पताल लाया गया था।इस बीच मृतक छात्रा की मां इंदिरा गुप्ता ने बताया कि उनकी बेटी महाराजा छत्रसाल विश्वविद्यालय में माइक्रोबायोलॉजी में स्नातक की पढ़ाई कर रही थी। उन्होंने बताया कि दीक्षा ने बिल्डिंग की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी। गुप्ता ने बताया कि उनकी बेटी छतरपुर में अकेली रहती थी। वह उससे मिलने आई थीं।
Next Story