मध्य प्रदेश

MP News : तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने महिला को रौंदा

Sarita
5 March 2025 7:23 AM IST
MP News : तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने महिला को रौंदा
x
MP News: मंगलवार दोपहर को कोतवाली थाना क्षेत्र के लोको इलाके में तेज रफ्तार स्कॉर्पियो कार ने घर जा रही महिला को टक्कर मार दी। हादसे में महिला गंभीर रूप से घायल हो गई और स्कॉर्पियो अनियंत्रित होकर पास के शहनाई मैरिज गार्डन की दीवार तोड़ते हुए अंदर जा घुसी। घायल महिला को तुरंत जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। हादसे में कार चालक भी घायल हुआ, लेकिन वह प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल से फरार हो गया। मृतका की पहचान 50 वर्षीय नन्नीबाई सेन के रूप में हुई है। परिजनों का आरोप है कि आरोपी चालक बिट्ठल ठाकुर नशे में था और लापरवाही से गाड़ी चला रहा था।
घटना के बाद आरोपी ने परिजनों को धमकाते हुए कहा कि वह सिद्धार्थ मलैया का आदमी है और उसका कोई कुछ नहीं कर सकता। मृतका के बेटे राजा सेन ने बताया कि उसकी मां घर लौट रही थी, तभी आरोपी ने उसे टक्कर मार दी। मृतका के भतीजे नेकनारायण सेन के मुताबिक जब वह घायल चाची को उठाने लगा तो आरोपी ने उसे भी धमकाते हुए कहा कि मुझे भी उठा लो। हादसे के बाद परिजनों ने तत्काल डायल-100 पर सूचना दी और महिला को अस्पताल ले गए, लेकिन उसकी जान नहीं बच सकी।
जांच जारी, आरोपी की तलाश में पुलिस
कोतवाली थाना प्रभारी आनंद राज ने बताया कि मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर उसकी तलाश की जा रही है। पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि आरोपी शराब के नशे में था या नहीं। इस दुखद हादसे से इलाके में गुस्सा है और लोग आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।
Next Story