मध्य प्रदेश

MP News: तेज रफ्तार कार ने सड़क पर चल रहे दो बुजुर्गों को कुचला

Sarita
21 Feb 2025 7:38 AM IST
MP News: तेज रफ्तार कार ने सड़क पर चल रहे दो बुजुर्गों को कुचला
x
MP News: छिंदवाड़ा जिले के अंबाड़ा गांव में गुरुवार शाम तेज रफ्तार कार ने सड़क पर चल रहे दो बुजुर्गों को कुचल दिया और फिर अनियंत्रित होकर टैंकर से जा टकराई, जिससे कार चालक समेत तीन लोगों की मौत हो गई. हादसा शाम साढ़े पांच बजे जुन्नारदेव-छिंदवाड़ा मार्ग पर हुआ. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक 65 वर्षीय जवाहर गुप्ता और 65 वर्षीय महादेव पवार सड़क किनारे पैदल जा रहे थे, तभी तेज रफ्तार कार ने उन्हें टक्कर मार दी. इसके बाद कार सामने खड़े टैंकर से जा टकराई, जिससे कार में सवार 65 वर्षीय सूरज प्रसाद उइके गंभीर रूप से घायल हो गए|
उन्हें तुरंत परासिया सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उनकी भी मौत हो गई. पुलिस ने बताया कि टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई और उसमें फंसे लोगों को निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. पुलिस ने मामला दर्ज कर तीनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इस हादसे के बाद मृतकों के परिजनों में शोक की लहर है और स्थानीय लोगों में रोष व्याप्त है। पुलिस मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाने की कोशिश कर रही है।
Next Story