- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Mp News: बंद घर में...

x
Mp News: जिले के मगरोन थाना क्षेत्र अंतर्गत बेली गांव में शुक्रवार दोपहर उस समय अफरा-तफरी मच गई, जब एक बंद मकान में रखे घरेलू गैस सिलेंडर में अचानक भीषण ब्लास्ट हो गया। धमाका इतना जबरदस्त था कि एक मकान पूरी तरह धराशायी हो गया, जबकि आसपास के दो अन्य मकानों में गहरी दरारें आ गईं। गनीमत रही कि घटना के वक्त घर में कोई मौजूद नहीं था, वरना बड़ा जानलेवा हादसा हो सकता था।
जानकारी के मुताबिक बेली गांव निवासी खरगराम अहिरवार के घर में रखा गैस सिलेंडर अचानक विस्फोट के साथ फट गया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार धमाके की आवाज कई सौ मीटर दूर तक सुनाई दी। ब्लास्ट इतना शक्तिशाली था कि सिलेंडर छत को चीरता हुआ ऊपर जा गिरा और पक्का मकान मलबे में तब्दील हो गया। आसपास धूल का गुबार छा गया और लोग दहशत में घरों से बाहर निकल आए।बताया जा रहा है कि सुबह परिवार ने भोजन बनाने के बाद घर में ताला लगाकर खेत पर बटरा की थ्रेशिंग के लिए चले गए थे। दोपहर में उनकी बेटी ने भी खाना बनाया और सिलेंडर बंद करने के बाद मकान में ताला लगाकर वह भी खेत चली गई। इसी दौरान बंद घर के भीतर अचानक विस्फोट हो गया। ग्रामीणों का कहना है कि यदि उस समय परिवार के सदस्य घर में मौजूद होते तो जनहानि से इंकार नहीं किया जा सकता था।धमाके के बाद ग्रामीणों में दहशत का माहौल बना हुआ है।
इस भीषण हादसे में गृहस्थी का पूरा सामान नष्ट हो गया है। पीड़ित परिवार ने प्रशासन से मुआवजे की मांग की है। प्रारंभिक अनुमान के अनुसार लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। पुलिस मामले की गंभीरता से जांच कर रही है और विस्फोट के असली कारणों का पता लगाने का प्रयास जारी है।
TagsMpघरगैस सिलेंडरधमाका MPhousegas cylinderexplosion जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





