- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: महुआ बीनने गए...
मध्य प्रदेश
MP News: महुआ बीनने गए व्यक्ति की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत, क्षेत्र में हड़कंप
Sarita
26 April 2025 8:33 AM IST

x
MP News: शुक्रवार को मध्य प्रदेश के पन्ना कोतवाली थाना क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले कौआ सेहा में उस समय हड़कंप मच गया जब एक 42 वर्षीय आदिवासी व्यक्ति का शव संदिग्ध हालत में मिला। सूचना मिलने के बाद पुलिस और वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्यवाही के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस घटना के संबंध में मिली जानकारी के अनुसार मुन्ना आदिवासी उम्र 42 वर्ष निवासी पुराना पन्ना जो 24 अप्रैल की सुबह कौआ सेहा में महुआ बीनने गया था।
शाम तक जब वह घर वापस नहीं लौटा तो मृतक की पत्नी ने दोस्तों और रिश्तेदारों को इसकी जानकारी दी जिसके बाद मृतक के दोस्त और रिश्तेदार उसे जंगल में तलाशते रहे लेकिन वह नहीं मिला और शुक्रवार को जब मृतक के परिवार वालों और दोस्तों ने फिर से उसकी तलाश शुरू की तो उसका शव कौआ सेहा के पास संदिग्ध हालत में मिला। बताया जा रहा है कि व्यक्ति की मौत खूंखार भालू के हमले से हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है, वहीं पुलिस ने मृतक का पोस्टमार्टम करवाकर उसके शव को अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है। आपको बता दें कि घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
TagsMPमहुआव्यक्तिमौतहड़कंप MPMahuapersondeathpanicजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





