- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: यात्रियों से...
मध्य प्रदेश
MP News: यात्रियों से भरी सुपरफास्ट एक्सप्रेस (20846) के एक हिस्से में अचानक लगी आग,मची हड़कंप
Sarita
7 April 2025 8:34 AM IST

x
MP News: मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में यात्रियों से भरी बीकानेर-बिलासपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (20846) के एक हिस्से में रविवार शाम अचानक आग लग गई. आग लगने की जानकारी मिलते ही ट्रेन में बैठे यात्रियों में हड़कंप मच गया. इसके बाद आनन-फानन में ट्रेन को रोक दिया गया. आग की इस घटना की जानकारी रेलवे के एक अधिकारी ने दी. अधिकारी ने बताया कि आग पर काबू पा लिया गया है और आग में कोई हताहत नहीं हुआ है. पश्चिम रेलवे के रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीना ने आग की घटना की जानकारी दी|
उन्होंने बताया कि बीकानेर-बिलासपुर सुपरफास्ट एक्सप्रेस (20846) के 'पावर कार' (ट्रेन का वह हिस्सा जिससे ट्रेन को बिजली की आपूर्ति की जाती है) में आग लग गई. आग की यह घटना शाम करीब पांच बजे तराना और ताजपुर स्टेशनों के बीच हुई. रतलाम मंडल के जनसंपर्क अधिकारी खेमराज मीना ने बताया कि इस हादसे में कोई हताहत नहीं हुआ है। उन्होंने बताया कि आग की घटना के बाद मौके पर पहुंचे रेलवे अधिकारी घटना के कारणों की जांच कर रहे हैं।
TagsMPसुपरफास्टएक्सप्रेसआगहड़कंप MPSuperfastExpressfirepanicजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





