- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: पड़ोसी ने...
मध्य प्रदेश
MP News: पड़ोसी ने प्रसाद में मिलाकर पूरे परिवार को बेहोश कर लूटे 10 लाख रुपये, दगाबाज पड़ोसी गिरफ्तार
Sarita
22 Sept 2025 12:55 PM IST

x
MP News: ग्वालियर ज़िले के डबरा क्षेत्र के सालबई गाँव में मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। पड़ोसी ने एक परिवार के प्रसाद में नशीला पदार्थ मिलाकर उन्हें बेहोश कर दिया और फिर घर से कीमती सामान चुरा लिया। परिवार के एक सदस्य ने बताया कि गिर्राज परिहार रात में प्रसाद के नाम पर लड्डू लाया था। प्रसाद खाने के कुछ ही मिनटों बाद पूरा परिवार बेहोश हो गया। होश में आने पर उन्होंने देखा कि अलमारियों के ताले टूटे हुए थे और सोने-चाँदी के जेवरात, नकदी और अन्य सामान चोरी हो गया था। चोरी हुए सामान की कीमत 10 लाख रुपये से ज़्यादा बताई जा रही है।
नशीला प्रसाद खाने के बाद बेहोश हुए परिवार के कुछ सदस्यों की हालत अभी भी गंभीर है और उन्हें डबरा सिविल अस्पताल में भर्ती कराया गया है। एसडीओपी सौरभ कुमार ने बताया कि आरोपी पड़ोसी गिर्राज परिहार को गिरफ्तार कर लिया गया है। उसके घर से नशीले पदार्थ वाले पैकेट बरामद हुए हैं। पुलिस इन जानकारियों के आधार पर आगे की कार्रवाई कर रही है।
Next Story





