- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: नेशनल हाईवे...
मध्य प्रदेश
MP News: नेशनल हाईवे पर चलती कार अचानक आग के गोले में बदल गई, परिवार ने बाहर निकलकर बचाई जान
Sarita
14 Jun 2025 6:29 AM IST

x
MP News: मध्य प्रदेश के शिवपुरी-कोटा-झांसी फोरलेन पर शुक्रवार दोपहर एक बड़ा हादसा टल गया। अमोला-सुरवाया के बीच चलती कार में अचानक आग लग गई। गनीमत रही कि कार में सवार परिवार ने समय रहते बाहर निकलकर अपनी जान बचा ली। हालांकि कार पूरी तरह जलकर राख हो गई और उसमें रखा सारा जरूरी सामान भी आग की भेंट चढ़ गया।
मिली जानकारी के अनुसार कानपुर निवासी शाहनवाज खान अपने परिवार के साथ गुना जा रहे थे। जैसे ही उनकी कार फोरलेन पर अमोला घाटी के पास पहुंची तो इंजन से धुआं निकलने लगा। कुछ ही देर में कार में आग की लपटें उठने लगीं। आग की सूचना मिलते ही हाईवे से गुजर रहे अन्य वाहन चालक भी मौके पर रुक गए और मदद की और फायर ब्रिगेड को सूचना दी गई।
शाहनवाज खान ने बताया कि वह किसी पारिवारिक काम से गुना जा रहे थे। कार में उनके साथ उनकी पत्नी और दो बच्चे भी थे। धुआं उठते ही उन्होंने तुरंत कार रोकी और सभी को बाहर निकाला। कुछ ही पलों में कार आग की लपटों में घिर गई। करीब 10 मिनट में आग ने पूरी कार को अपनी चपेट में ले लिया।मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड की टीम ने आग पर काबू पाया, लेकिन तब तक कार पूरी तरह जलकर राख हो चुकी थी। हादसे में कोई जनहानि तो नहीं हुई, लेकिन परिवार का कीमती सामान और दस्तावेज जलकर राख हो गए।
TagsMPकारआग MPcarfire जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





