मध्य प्रदेश

MP News: चलती बाइक अचानक आग के गोले में बदल गई, युवक ने ऐसे बचाई जान

Sarita
9 March 2025 10:43 AM IST
MP News: चलती बाइक अचानक आग के गोले में बदल गई, युवक ने ऐसे बचाई जान
x
MP News: मध्य प्रदेश के खरगोन जिले के भीकनगांव में नेशनल हाईवे पर शनिवार को एक बाइक में अचानक आग लग गई, युवक ने कूदकर अपनी जान बचाई. मिली जानकारी के मुताबिक सत्यम अपनी मोटरसाइकिल से घर जा रहा था, अचानक उसकी बाइक में आग लग गई, पेट्रोल लीक होने की वजह से आग पूरी बाइक में तेजी से फैल गई|
सत्यम ने बाइक से कूदकर अपनी जान बचाई. सूचना मिलने पर भीकनगांव थाना पुलिस मौके पर पहुंची और फायर ब्रिगेड को भी मौके पर बुलाया गया, बाइक जलकर राख हो गई है. बताया जा रहा है कि यह आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है, बीच सड़क पर बाइक में आग लगने की वजह से जाम भी लग गया, फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुट गई है|
Next Story