- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: शादी से पहले...
मध्य प्रदेश
MP News: शादी से पहले टूटा दुखों का पहाड़, बंदूक की नोक पर लूट
Sarita
5 April 2025 8:46 AM IST

x
MP News: रीवा में बदमाशों के हौसले किस कदर बुलंद हैं, इसका अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि बेटी की शादी से चंद दिन पहले बदमाशों ने घर में घुसकर पिता को बंदूक की नोक पर बंधकर बनाकर डकैती की वारदात को अंजाम दिया. मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए नकाबपोश बदमाशों ने घर से करीब 30 तोला सोना और 2 लाख रुपये नकद लूट लिए. घटना चोरहटा थाना क्षेत्र के रामकुई गांव की है. लूट की इस वारदात के बाद आरोपी फरार हो गए हैं. घटना की सूचना पर भारी पुलिस बल मौके पर पहुंच गया है और बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है. रीवा के चोरहटा थाना क्षेत्र के गोधर मोहल्ला में तीन बदमाश रिटायर्ड कर्मचारी रमाशंकर सिंह तिवारी के घर में घुसे और बंदूक की नोक पर डकैती की वारदात को अंजाम दिया. मामले की जानकारी मिलने पर मौके पर पहुंचे पुलिस अधीक्षक समेत अन्य अधिकारियों ने पीड़ित से पूछताछ के बाद अपराध दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है|
बताया जा रहा है कि लुटेरों ने बुधवार शाम करीब साढ़े सात बजे इस वारदात को अंजाम दिया. पहले लुटेरों ने बुजुर्ग के बेटे का दोस्त बनकर घर का दरवाजा खटखटाया और जब बुजुर्ग ने दरवाजा खोला तो उनसे कहा कि अंकल राहुल का फोन नहीं लग रहा है। प्लीज एक बार फोन पर मेरी बात करा दो। बदमाशों के इरादों से अनजान रिटायर्ड कर्मचारी तीनों युवकों से बात करते हुए घर के अंदर आ गया। इसके बाद बदमाशों ने बुजुर्ग से पानी मांगा और जैसे ही रिटायर्ड कर्मचारी पानी लेकर रसोई से लौटा तो वहां मौजूद तीन बदमाशों में से एक ने पिस्तौल निकालकर बुजुर्ग की कनपटी पर लगा दी और उन्हें बंधक बना लिया। पीड़ित के मुताबिक वह कुछ दिन पहले ही कोल इंडिया की सेवा से रिटायर हुए हैं और 14 दिन बाद उनकी बेटी की शादी है। पूरा परिवार उसी में व्यस्त था और घटना वाले दिन परिवार के लोग खरीदारी के लिए बाहर गए हुए थे। बदमाशों ने घर के हर कमरे में घुसकर अलमारी से करीब 20 तोला सोना और करीब दो लाख की नकदी निकाल ली।
इस दौरान बदमाशों ने घर में अकेले मौजूद वृद्ध को यह कहकर डरा दिया कि उनके गिरोह के लोग हर जगह मौजूद हैं। अगर उन्होंने शोर मचाने या चीखने की कोशिश की तो उन्हें गोली मार दी जाएगी। बदमाश शाम 7:30 बजे घर में घुसे और करीब 10:30 बजे तक उत्पात मचाते रहे। पीड़ित घटना की जानकारी किसी को न दे सके इसके लिए बदमाशों ने पीड़ित के मोबाइल का सिम तोड़ दिया और वृद्ध को कमरे में कैद कर दिया और फिर फरार हो गए। इस पूरी घटना की जानकारी लगने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने घटना स्थल पर मिले साक्ष्यों के आधार पर अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
TagsMPशादीबंदूकलूटMPmarriagegunrobberyजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





