मध्य प्रदेश

MP News: स्कूटी से स्कूल जा रही नाबालिग छात्रा को डंपर ने मारी टक्कर , घायल

Sarita
23 Nov 2025 7:22 AM IST
MP News: स्कूटी से स्कूल जा रही  नाबालिग छात्रा को डंपर ने मारी टक्कर , घायल
x
MP News: मध्य प्रदेश के अशोकनगर में कोलुआ रोड पर एक बड़ा हादसा हुआ। एक प्राइवेट स्कूल के सामने एक तेज़ रफ़्तार डंपर ट्रक ने स्कूटर सवार एक स्टूडेंट को पीछे से टक्कर मार दी। इसके बाद स्टूडेंट सड़क पर करीब 10 फीट तक घसीटता चला गया। इस हादसे में डंपर ने स्टूडेंट का पैर बुरी तरह कुचल दिया और गाड़ी भी पूरी तरह डैमेज हो गई।
यह हादसा शनिवार सुबह 8 बजे हुआ। रामपुरा मोहल्ला के रहने वाले राजभान यादव का 13 साल का बेटा देव छठी क्लास का स्टूडेंट है। वह स्कूटर से स्कूल जा रहा था, तभी एक तेज़ रफ़्तार ट्रक ने उसे पीछे से टक्कर मार दी। स्टूडेंट सड़क से नीचे गिर गया और उसका पैर गाड़ी में फंस गया। डंपर स्टूडेंट को सड़क पर 10 से 15 फीट तक घसीटता हुआ ले गया। जब लोगों ने शोर मचाया, तो डंपर ड्राइवर ने गाड़ी रोक दी।
Next Story