- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: दो मंजिला...

x
MP News: मध्य प्रदेश के गुनामहावीरपुरा इलाके में सोमवार रात भीषण आग लग गई, जिससे दो मंजिला मकान की दूसरी मंजिल पूरी तरह जलकर राख हो गई. इसी मंजिल पर भाजपा पार्षद राजू ओझा का ऑफिस चल रहा था, जो पूरी तरह आग की चपेट में आ गया. इस हादसे में ऑफिस में रखे फर्नीचर, जरूरी दस्तावेज और अन्य सामग्री जलकर राख हो गई. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक महावीरपुरा ओवर ब्रिज के पास जय नारायण मीना के मकान में आग लग गई. शुरुआत में आग की लपटें हल्की थीं, लेकिन कुछ ही मिनटों में इसने विकराल रूप ले लिया और दूसरी मंजिल को भी अपनी चपेट में ले लिया. इसकी चपेट में मकान के ऊपरी हिस्से में स्थित भाजपा पार्षद का ऑफिस आ गया, जिससे वहां रखा सारा सामान जलकर राख हो गया|
घटना के बाद इलाके में अफरा-तफरी मच गई. आसपास के लोग आग बुझाने की कोशिश करने लगे, लेकिन आग इतनी भीषण थी कि उस पर काबू पाना मुश्किल हो रहा था. आग की सूचना मिलते ही प्रशासन हरकत में आया और नगर पालिका की दो दमकल गाड़ियों को मौके पर भेजा गया. नगर पालिका सीएमओ तेज सिंह यादव ने बताया कि फायर ब्रिगेड की टीम ने मौके पर पहुंचकर आग पर जल्द ही काबू पा लिया, जिससे आग आगे नहीं फैल सकी।
सीएमओ तेज सिंह यादव ने कहा, हमारी टीम हर आपात स्थिति के लिए तैयार है। फायर ब्रिगेड की त्वरित कार्रवाई के कारण बड़ा हादसा टल गया। गनीमत रही कि आग सिर्फ दूसरी मंजिल तक ही सीमित रही और नीचे स्थित राशन कंट्रोल की दुकान इसकी चपेट में नहीं आई। फायर ब्रिगेड के समय पर पहुंचने से आसपास के अन्य घर भी बच गए, जिससे बड़ा हादसा टल गया। प्रशासन आग लगने के कारणों की जांच कर रहा है। शुरुआती जांच में शॉर्ट सर्किट को संभावित कारण माना जा रहा है, लेकिन अभी इसकी आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।
TagsMPदो मंजिलामकानआगअफरा-तफरीMPtwo-storeyhousefirechaosजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





