मध्य प्रदेश

MP News: अस्पताल मैनेजर ने महिला को नौकरी का झांसा देकर किया घिनौना कृत्य

Sarita
11 Oct 2025 12:15 PM IST
MP News: अस्पताल मैनेजर ने महिला को नौकरी का झांसा देकर किया घिनौना कृत्य
x
MP News: मध्य प्रदेश के नरसिंहपुर ज़िले में एक शर्मनाक घटना सामने आई है। ज़िला अस्पताल में कार्यरत एक महिला के साथ अस्पताल प्रबंधक ने बलात्कार किया। आरोपी ने उसे बेहतर नौकरी का झांसा देकर अपने जाल में फँसाया और फिर उसे अपनी हवस का शिकार बनाया।पीड़िता ने हिम्मत जुटाकर कोतवाली थाने में आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कराई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ज़िला अस्पताल प्रबंधक अजीत तिवारी ने अस्पताल में भोजन व्यवस्था का काम करने वाली महिला को अगस्त-सितंबर में नौकरी दिलाने का झांसा दिया।
9 अक्टूबर की शाम महिला किसी काम से आरोपी के घर गई, जहाँ अजीत ने उसे अंदर बुलाया, दरवाज़ा बंद किया और उसके साथ जबरन बलात्कार किया।महिला किसी तरह घर से भाग निकली और पुलिस थाने में घटना की सूचना दी। अनुविभागीय दंडाधिकारी मनोज गुप्ता ने बताया कि आरोपी अजीत तिवारी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने आरोपी की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी हैं और मामले की जाँच जारी है।
Next Story