मध्य प्रदेश

MP News: मेला देखने गई युवती से सामूहिक दुष्कर्म

Sarita
31 Dec 2024 11:05 AM IST
MP News:   मेला देखने गई युवती से सामूहिक दुष्कर्म
x
Singrauli: मध्य प्रदेश में महिलाओं के खिलाफ अपराध के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। ताजा मामला सिंगरौली का है। देवसर इलाके में 19 साल की लड़की से गैंगरेप का मामला सामने आया है। घटना उस वक्त हुई जब लड़की अपनी सहेली के साथ मेला घूमने गई थी। जानकारी के मुताबिक 19 साल की लड़की अपनी सहेली के साथ मेला घूमने गई थी। लौटते वक्त 4 दरिंदों ने सहेली को बंधक बनाकर लड़की के साथ गैंगरेप किया।
घर पहुंची लड़की ने घटना की जानकारी अपने परिजनों को दी। इसके बाद परिजन लड़की को लेकर थाने पहुंचे और पुलिस से शिकायत की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने मामला दर्ज कर चारों आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
Next Story