- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: अचानक सामने आ...
मध्य प्रदेश
MP News: अचानक सामने आ गया खूंखार शेर, देख फॉरेस्ट गार्ड के छूटे पसीने
Sarita
16 Oct 2025 6:10 AM IST

x
MP News: संजय टाइगर रिजर्व के घने जंगलों में बुधवार सुबह एक ऐसा रोमांचक और खौफनाक नज़ारा देखने को मिला, जिसे देखकर टूरिस्ट ही नहीं बल्कि वहां मौजूद फॉरेस्ट स्टाफ भी दंग रह गए। मॉर्निंग सफारी के दौरान गश्त कर रहे एक फॉरेस्ट गार्ड का अचानक बाघ से आमना-सामना हो गया। सामने से दहाड़ते बाघ को देखकर गार्ड ने सूझबूझ दिखाई और अपनी बाइक छोड़कर पास से गुजर रही टूरिस्ट गाइड टीम की जिप्सी में कूद गया। इस तरह उसकी जान बाल-बाल बच गई।
यह घटना बुधवार सुबह करीब 8:30 बजे की बताई जा रही है। जानकारी के अनुसार, फॉरेस्ट गार्ड नियमित गश्त पर जंगल के अंदर मोटरसाइकिल से निकला था। तभी अचानक झाड़ियों के बीच से एक विशाल बाघ निकलकर उसके सामने आ गया। देखते ही देखते बाघ ने गार्ड की बाइक के चारों ओर करीब आधा मिनट तक चक्कर लगाए, मानो अपने इलाके में किसी अजनबी की मौजूदगी पर नाराज़ हो।
इस दौरान पास से ही सफारी पर निकली टूरिस्ट गाइडों की टीम वहां पहुंच गई। गार्ड ने मौके की नज़ाकत समझते हुए अपनी बाइक वहीं छोड़ दी और दौड़कर जिप्सी में सवार हो गया।हमारी आंखों के सामने यह सब कुछ हुआ। फॉरेस्ट गार्ड के सामने अचानक बाघ आ गया। वह घबरा गया था, लेकिन समझदारी दिखाते हुए हमारी गाड़ी की तरफ भागा। यह उसके लिए डरावना पल था, लेकिन हमारे लिए जीवन का सबसे रोमांचक अनुभव।”“विभागीय स्तर पर जानकारी प्राप्त की गई है। जंगल क्षेत्र में गश्त करने वाले सभी कर्मचारियों को सुरक्षा को प्राथमिकता देने की सलाह दी जाती है। टाइगर रिजर्व क्षेत्र में बाघों की सक्रियता लगातार बढ़ रही है, ऐसे में हर कर्मचारी को सतर्क रहना आवश्यक है।”
TagsMPशेरफॉरेस्ट गार्डlionforest guard जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





