- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: भैंस चरा रहे...
मध्य प्रदेश
MP News: भैंस चरा रहे लोगों पर खूंखार भालू ने किया हमला, दो की मौत, पांच गंभीर रूप से घायल
Sarita
8 July 2025 8:47 AM IST

x
MP News: सीधी जिले के संजय टाइगर रिजर्व के बस्तुआ रेंज में सोमवार सुबह एक हृदय विदारक घटना ने पूरे इलाके को दहशत में डाल दिया है. सुबह करीब 5 बजे एक जंगली भालू ने जंगल में भैंस चरा रहे ग्रामीणों पर अचानक हमला कर दिया, जिसमें दो ग्रामीणों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पांच अन्य गंभीर रूप से घायल हो गए. मृतकों की पहचान बब्बू यादव (पिता गोपाल यादव) और दीनबंधु साहू के रूप में हुई है. घायल ग्रामीणों में मनीष (पिता दीनबंधु साहू), संतोष (पिता बब्बू यादव), तेजस्वी (पिता रामा सिंह) और दो अन्य शामिल हैं|
सभी घायलों को नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां कुछ की हालत गंभीर बनी हुई है. प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक ग्रामीण रोजाना की तरह जंगल में अपनी भैंस चरा रहे थे, तभी एक जंगली भालू ने अचानक हमला कर दिया. हमले में एक भैंस भी गंभीर रूप से घायल हो गई. भयावह स्थिति में जान बचाने के लिए ग्रामीणों ने एकजुट होकर भालू से लाठियों से मुकाबला किया और आखिरकार उसे मार गिराया. घटना के बाद पूरे गांव में डर का माहौल है. ग्रामीणों ने वन विभाग से क्षेत्र में गश्त बढ़ाने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो|
वन विभाग की टीम ने मौके पर पहुंचकर स्थिति का जायजा लिया और जांच शुरू कर दी है। मड़वास थाना प्रभारी भूपेश बैस ने घटना की पुष्टि करते हुए बताया कि भालू के हमले में दो लोगों की मौत हो गई है, पांच घायल हैं और भालू की भी मौत हो गई है। मामले की विस्तृत जांच की जा रही है। वन विभाग ने ग्रामीणों से अपील की है कि वे जंगल में अकेले न जाएं और पूरी सावधानी बरतें, क्योंकि यह इलाका वन्यजीवों से सक्रिय है।
TagsMPखूंखारभालूहमलादोमौतपांचघायलव् MPferociousbearattacktwodiedfiveinjured जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





