- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: गुटखा न देने...

x
MP News: मध्य प्रदेश के जबलपुर में चाकूबाजी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। लूट, डकैती, हत्या और अब तो छोटी-छोटी बातों पर चाकूबाजी भी आम बात हो गई है। ऐसा ही एक मामला शहर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में सामने आया, जहां गुटखा न देने जैसी मामूली बात पर दो बदमाशों ने एक दुकानदार पर चाकू से हमला कर दिया। इसके बाद आरोपी गुटखा लेकर मौके से फरार हो गए।
घटना के बाद घायल दुकानदार को परिजन विक्टोरिया अस्पताल ले गए। जहां युवक का इलाज चल रहा है। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने बदमाशों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।
घटना जबलपुर के सिविल लाइंस थाना क्षेत्र की है। रेलवे प्लेटफार्म नंबर 1 के पास सर्किट हाउस नंबर 2 के पास स्थित पान की दुकान पर काम करने वाला युवक आमिर अली रात करीब 1 बजे खाना खा रहा था। मोटरसाइकिल सवार दो युवक दुकान पर पहुँचे और 40 रुपये का राजश्री गुटखा माँगने लगे।
आमिर ने बताया कि दुकान बंद है और ताला खोलने की चाबी दुकान मालिक के पास है। इस पर दोनों युवक भड़क गए और गाली-गलौज करने लगे। विरोध करने पर एक आरोपी ने आमिर की उंगली दाँतों से काट ली, जबकि दूसरे ने उस पर चाकू से हमला कर दिया। चाकू के वार से आमिर की पसलियों और कमर पर गंभीर चोटें आईं। हमला करने के बाद दोनों आरोपी मौके से फरार हो गए।
सूचना मिलते ही सिविल लाइंस थाना पुलिस मौके पर पहुँची और घायल की शिकायत पर आरोपियों के खिलाफ भारतीय दंड संहिता की धारा 296, 109, 351(2), 3(5) बीएनएस के तहत हत्या के प्रयास का मामला दर्ज कर लिया गया है। पुलिस ने जाँच शुरू कर दी है और आरोपियों की तलाश में टीमें भेज दी गई हैं। आपको बता दें कि जबलपुर में चाकूबाजी की यह पहली घटना नहीं है। ऐसी घटनाओं की बढ़ती संख्या कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े कर रही है।
TagsMPदुकानदारहमला MPshopkeeperattack जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





