मध्य प्रदेश

MP News: शराब दुकानों पर खतरनाक हमला,इलाके में मचा हड़कंप

Sarita
21 Nov 2025 12:11 PM IST
MP News: शराब दुकानों पर खतरनाक हमला,इलाके में मचा हड़कंप
x
MP News: खरगोन से एक बडी खबर सामने आ रही है। झिरन्या की शराब दुकानों पर 50 से अधिक अज्ञात लोगों ने की जमकर तोडफोड़ की है।लाठी और डंडों से हंमला करके दोनो शराब दुकान में तोडफोड की गई है। शासकीय शराब दुकानों पर मचाए गए इस कोहराम में काफी तबाई हुई है और लाखों रूपए की शराब की बोतलें बर्बाद हो गई है।
आशंका जताई जा रही है कि जयश अध्यक्ष से शराब माफियाओं द्वारा की गयी मारपीट से आक्रोशित जयश कार्यकर्ताओ ने शराब दुकानों पर तोड़फोड़ की है। आज दोपहर को ही जयश अध्यक्ष का ग्रामीण क्षेत्रों में अवैध शराब परिवहन करने वाले लोगों से विवाद हुआ था। जयश अध्यक्ष ने शराब ठेकेदार के कर्मचारियों पर एफआईआर भी दर्ज कराई थी। माना जा रहा है कि ये उसी विवाद का नतीजा है।लिहाजा चैनपुर पुलिस और आबकारी विभाग की टीम मौके पर पहुंची है लिहाजा इस तोड़फोड़ के बाद काफी तनाव का माहौल है।
Next Story