मध्य प्रदेश

MP News: मार्बल से भरे कंटेनर में अचानक लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान

Sarita
22 Jun 2025 6:35 AM IST
MP News: मार्बल से भरे कंटेनर में अचानक लगी आग, ड्राइवर ने कूदकर बचाई जान
x
MP News: मध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले के कुरावर थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे पर शनिवार को मार्बल से भरे कंटेनर में अचानक आग लग गई. यह घटना बिजोरी गांव के पास हुई. ड्राइवर ने कूदकर अपनी जान बचाई. हरियाणा निवासी मंजीत कर्नाटक से मार्बल लेकर पंजाब जा रहा था. बिजोरी के पास अचानक ट्रक के केबिन से धुआं निकलने लगा और कुछ ही देर में कंटेनर में आग लग गई|
ड्राइवर ने ट्रक रोका और कूदकर अपनी जान बचाई. सूचना मिलने पर नरसिंहगढ़ से फायर ब्रिगेड की गाड़ियां मौके पर पहुंची. एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, गाड़ी का केबिन पूरी तरह जल चुका है. आग लगने के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है, कुरावर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई है और पुलिस अभी मामले की जांच कर रही है, आग से लाखों रुपए का नुकसान हुआ है|
Next Story