मध्य प्रदेश

MP News: बारातियों से भरी बस खाई में गिरी, एक की मौत

Sarita
25 Feb 2025 7:11 AM IST
MP News: बारातियों से भरी बस खाई में गिरी, एक की मौत
x
MP News: सोमवार रात को सिद्धि जिले के रामपुर नैकिन थाना क्षेत्र में एक दर्दनाक हादसा हो गया। भंवरसेन पहाड़ के पास एक तेज रफ्तार बस अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई, जिससे एक व्यक्ति की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि 12 से अधिक लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। जानकारी के मुताबिक यह बस रीवा से जा रही गुप्ता परिवार की बारात लेकर जा रही थी। रात करीब 8:30 बजे भंवरसेन पहाड़ पर चालक बस से नियंत्रण खो बैठा और बस सीधे गहरी खाई में जा गिरी।
हादसे की खबर मिलते ही रामपुर नैकिन थाना प्रभारी सुधांशु तिवारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। स्थानीय समाजसेवियों की मदद से सभी घायलों को खाई से बाहर निकाला गया और तुरंत अस्पताल पहुंचाया गया। अस्पताल में घायलों की हालत गंभीर बनी हुई है और डॉक्टर लगातार उनके इलाज में लगे हुए हैं। प्रशासन ने आशंका जताई है कि घायलों की संख्या और बढ़ सकती है। फिलहाल हादसे के कारणों की जांच की जा रही है। इस घटना से इलाके में शोक की लहर है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। प्रशासन ने सभी से सड़कों पर सावधानी से यात्रा करने की अपील की है।
Next Story