- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: सर्राफा...
मध्य प्रदेश
MP News: सर्राफा व्यापारी की चलती कार में अचानक लगी आग, लाखों के सोने के जेवर जलकर राख
Sarita
8 July 2025 1:40 PM IST

x
MP News: मंडला जिले में एक सर्राफा व्यापारी की कार में अचानक आग लग गई। हादसे में व्यापारी के लाखों रुपए के सोने-चांदी के जेवरात जलकर राख हो गए। मामला जिला मुख्यालय के महाराजपुर थाना चौकी हृदयनगर का है। जहां एक सोने-चांदी के व्यापारी की कार में अचानक आग लग गई। घटना सोमवार दोपहर की बताई जा रही है। हादसे में कार सवार दोनों व्यक्ति सुरक्षित हैं। पुलिस आग लगने के कारणों की जांच कर रही है।
जानकारी के अनुसार घटना सोमवार दोपहर की बताई जा रही है। सोने-चांदी के व्यापारी अरुण सोनी हुंडई कार में अपने एक मित्र के साथ मंडला से मानू गांव के साप्ताहिक बाजार जा रहे थे। चौगान गांव के पास झीना घाट पर उनकी कार में अचानक आग लग गई। धुआं देखकर दोनों ने कार रोकी और बाहर निकल आए। उन्होंने कार में रखे सोने-चांदी के डिब्बे को बाहर निकालने का प्रयास किया।
TagsMPव्यापारीकारआगलाखोंराखMPtradercarfirelakhsashes जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





