- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: खेत में बैठा...

x
MP News: मध्य प्रदेश के बीना के बुखारा गांव में एक किसान के खेत में गेहूं की फसल में करीब 9 से 10 फीट लंबा मगरमच्छ छिपा हुआ था। मजदूरों ने जब इसे देखा तो अचानक हड़कंप मच गया। खेत में कटाई कर रहे मजदूर घबरा गए। डायल 100 की टीम मौके पर पहुंची और वन विभाग को सूचना दी। वन विभाग की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़ लिया। यह घटना बुखारा गांव की है। मगरमच्छ गेहूं की फसल में छिपा हुआ था। खेत से कटाई कर रहे मजदूर जब जा रहे थे तो उनकी नजर इस मगरमच्छ पर पड़ी।
उन्होंने तुरंत इसकी सूचना ग्रामीणों को दी। मगरमच्छ को देखने के लिए मौके पर ग्रामीणों की भीड़ जमा हो गई थी। ग्रामीणों से सूचना मिलने के बाद डायल 100 मौके पर पहुंची। डायल 100 की टीम ने वन विभाग को सूचना दी। फिर वन विभाग की टीम मौके पर पहुंची। डायल 100 और वन विभाग की संयुक्त टीम ने करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद मगरमच्छ को पकड़ लिया। मगरमच्छ के पकड़े जाने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। वन विभाग ने मगरमच्छ को बेतवा नदी में छोड़ दिया।
TagsMPखेतमगरमच्छहड़कंप MPfieldcrocodilestirजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





