मध्य प्रदेश

MP News: 9 साल की बच्ची को ऑटो ने कुचला, दर्दनाक मौत

Sarita
17 May 2025 6:35 AM IST
MP News: 9 साल की बच्ची को ऑटो ने कुचला, दर्दनाक मौत
x
MP News: मध्य प्रदेश के रीवा जिले में शुक्रवार शाम एक 9 साल की बच्ची को ऑटो ने कुचल दिया. बच्ची का सिर धड़ से अलग हो गया और उसकी दर्दनाक मौत हो गई. यह घटना चोरहटा थाना क्षेत्र की है. बच्ची अपने पिता के साथ सड़क पर पैदल जा रही थी. बच्ची का नाम मीनाक्षी है. बच्ची अपने पिता रामलाल के साथ सड़क पार कर रही थी, तभी तेज रफ्तार ऑटो ने उसे टक्कर मार दी|
इस हादसे के बाद मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई, सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची. घायल बच्ची को तुरंत संजय गांधी अस्पताल भेजा गया, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया. पुलिस ने ऑटो चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है|
Next Story