- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- Mp News : तापमान चेक...

x
Mp News : राजधानी के आनंद नगर इलाके में एक हृदय विदारक घटना सामने आई है। नहाने के लिए बाल्टी में इलेक्ट्रिक रॉड से पानी गर्म कर रहे 13 वर्षीय एक छात्र की करंट लगने से मौत हो गई। किशोर पानी का तापमान चेक करने के लिए बाल्टी में हाथ डाला था, तभी वह बिजली की चपेट में आ गया।पुलिस के मुताबिक, मृतक की पहचान केशव चौकसे (13) पिता राजकुमार चौकसे के रूप में हुई है। केशव एक निजी स्कूल में सातवीं कक्षा का छात्र था।
हादसा के समय केशव घर में नहाने की तैयारी कर रहा था और उसने बाल्टी में पानी गर्म करने के लिए हीटर रॉड लगाई थी। कुछ देर बाद वह यह देखने पहुंचा कि पानी कितना गर्म हुआ है। जैसे ही उसने बाल्टी के पानी में हाथ डाला, उसे जोरदार करंट लगा और वह वहीं झुलसकर गिर पड़ा। गंभीर अवस्था में परिजन उसे तुरंत पास के निजी अस्पताल लेकर भागे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया।
TagsMpछात्रकरंटमौतMPstudentelectrocutiondeath जनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





