- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: बैंगन की...
मध्य प्रदेश
MP News: बैंगन की सब्जी और रोटी खाते ही 7 लोगो की बिगड़ी तबियत
Sarita
24 March 2025 10:12 AM IST

x
MP News: मध्य प्रदेश के नीमच में उस समय सनसनी फैल गई जब एक परिवार के 7 सदस्य रोटी-सब्जी खाने के बाद अस्पताल पहुंच गए. हालत गंभीर होने के कारण 6 लोगों को रतलाम मेडिकल कॉलेज रेफर किया गया. फूड पॉइजनिंग की आशंका जताई जा रही है. घटना के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है. दरअसल, शहर के उपनगर बघाना में रहने वाले कैलाश चंद्र रेगर के घर रविवार रात रोटी और बैगन की सब्जी बनी थी. रात 11 बजे एक-एक कर सभी की हालत बिगड़ने लगी|
पड़ोसियों ने एंबुलेंस की मदद से सभी को जिला अस्पताल में भर्ती कराया. घटना की जानकारी मिलते ही एसपी अंकित जायसवाल, एडीएम लक्ष्मी गामड़ प्रशासनिक और पुलिस अमले के साथ जिला अस्पताल पहुंचे. जहां पीड़ित परिवार से बातचीत की गई. हालांकि मरीजों की तबीयत खराब होने के कारण ज्यादा बात नहीं हो सकी. नीमच एडीएम लक्ष्मी गामड़ ने बताया कि फूड पॉइजनिंग की सूचना मिलने के बाद हमारी टीम अस्पताल पहुंच गई है. पूरी घटना के बाद खाद्य विभाग की टीम परिवार के घर पहुंची और सब्जी, रोटी और आटे के सैंपल लिए। इन सभी को खाद्य प्रयोगशाला में भेजकर जांच कराई जाएगी। पुलिस ने मामले की विस्तृत जांच शुरू कर दी है।
TagsMPबैंगनसब्जीरोटी7 तबियत MPbrinjalvegetableroti7 people's health deterioratedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





