मध्य प्रदेश

MP News: खेलते समय ट्रैक्टर से गिरा 5 साल का मासूम , मौत

Sarita
21 March 2025 8:55 AM IST
MP News: खेलते समय ट्रैक्टर से गिरा 5 साल का मासूम , मौत
x
MP News: छतरपुर जिले के ईशानगर थाना क्षेत्र के ग्राम पहाड़गांव में 5 वर्षीय मासूम को ट्रैक्टर से कुचलने का मामला सामने आया है. जहां उसे गंभीर हालत में जिला अस्पताल लाया गया. डॉक्टरों ने चेकअप के बाद उसे मृत घोषित कर दिया. जानकारी के मुताबिक पहाड़गांव निवासी मोहन यादव ने बताया कि उसकी 5 वर्षीय भतीजी प्रीति यादव पुत्री रामचरण यादव उसके घर के बाहर खड़े ट्रैक्टर पर बैठकर खेल रही थी, इस दौरान जब ट्रैक्टर चालक ने खेत में थ्रेसर ले जाने के लिए ट्रैक्टर स्टार्ट किया तो ट्रैक्टर के मडगार्ड पर बैठी प्रीति नीचे गिर गई और ट्रैक्टर के पहिये के नीचे आ गई और ट्रैक्टर का पहिया उसके ऊपर से गुजर गया|
मोहन यादव और परिजन उसे गंभीर हालत में इलाज के लिए जिला अस्पताल लेकर आए. यहां डॉ. राजेश मिश्रा ने उसका चेकअप किया लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी. डॉक्टर ने बच्ची के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. जहां पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया जाएगा. अब इस घटना और मौत के बाद गांव में सन्नाटा पसरा हुआ है, वहीं परिवार में मातम पसरा हुआ है और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
Next Story