मध्य प्रदेश

MP News: जहरीले सांप के काटने से 4 महीने के बच्चे की मौत

Sarita
9 Jun 2025 6:35 AM IST
MP News: जहरीले सांप के काटने से 4 महीने के बच्चे की मौत
x
MP News: मध्य प्रदेश के खंडवा जिले के पिपलोद में सो रहे मां-बेटे सांप के डसने का शिकार हो गए. सांप ने जैसे ही 4 महीने के बच्चे को बांह में डसा, बच्चा रोने लगा. बच्चे के रोने की आवाज सुनकर मां जाग गई और सांप ने मां को भी डस लिया. महिला सोनू ने मौके पर शोर मचाना शुरू कर दिया. सांप कमरे में फुंफकारता रहा. जब तक परिजन मौके पर पहुंचे, तब तक 4 महीने के मासूम बच्चे की मौके पर ही मौत हो गई. वहां सभी ने मिलकर सांप को लाठियों से पीट-पीटकर मार डाला. तुरंत ही परिजन महिला को सिंगोट अस्पताल ले गए|
सिंगोट में प्राथमिक उपचार के बाद महिला को खंडवा जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया. फिलहाल महिला सोनू की हालत गंभीर बनी हुई है, उसे आईसीयू में भर्ती कराया गया है. घटना के संबंध में परिजनों ने बताया कि जब यह घटना हुई तो सुबह 5:00 बजे घर के सभी सदस्य सो रहे थे. घर के सभी सदस्य जमीन पर चटाई बिछाकर सो रहे थे. तभी खिड़की से सांप रेंगकर अंदर घुस आया. घर के सभी दरवाजे बंद थे। इसलिए परिजन अनुमान लगा रहे हैं कि सांप खिड़की के रास्ते अंदर आया होगा। जब यह घटना हुई तो महज 5 मिनट के अंदर मां के सामने ही बच्चे ने दम तोड़ दिया। बताया जा रहा है कि यह करैत प्रजाति का सांप था।
Next Story