- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: कुएं में...
मध्य प्रदेश
MP News: कुएं में गिरने से 30 वर्षीय महिला की मौत, लापरवाही का आरोप
Sarita
13 March 2025 7:21 AM IST

x
MP News: मामला महाराजपुर नगर पालिका और महाराजपुर थाना क्षेत्र का है. मृतका की पहचान कुसमा गांव निवासी दीपा पटेल (पत्नी नीरज पटेल) के रूप में हुई है. घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों ने नगर पालिका और प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है|मामला महाराजपुर नगर पालिका और महाराजपुर थाना क्षेत्र का है. मृतका की पहचान कुसमा गांव निवासी दीपा पटेल (पत्नी नीरज पटेल) के रूप में हुई है. घटना के तुरंत बाद ग्रामीणों ने नगर पालिका और प्रशासन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाया है.
स्थानीय लोगों के मुताबिक इस कुएं में गंदगी फैली हुई थी और पहले भी इसमें जानवरों के गिरने की घटनाएं हो चुकी हैं. क्षेत्रवासियों और स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने पहले ही नगर पालिका से कुएं की सफाई कराने और उसमें जाल लगाने की मांग की थी. इसके बावजूद प्रशासन ने कोई ध्यान नहीं दिया, जिसके चलते यह दुखद हादसा हो गया.
महिला की मौत के बाद क्षेत्र में आक्रोश व्याप्त हो गया. कुएं में अत्यधिक गंदगी होने के कारण कोई भी उसमें उतरने को तैयार नहीं था, जिसके कारण शव को बाहर निकालने में काफी मशक्कत करनी पड़ी. आखिरकार ग्रामीणों ने खाट की मदद से महिला का शव बाहर निकाला। घटना के बाद स्थानीय लोग नगर पालिका प्रशासन के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे हैं और संबंधित अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। ग्रामीणों का कहना है कि अगर समय रहते कुएं की सफाई कर दी गई होती और सुरक्षा के उपाय किए गए होते तो यह हादसा नहीं होता।
TagsMPकुएंमहिलामौतलापरवाहीआरोप MPwellwomandeathnegligenceallegationजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





