मध्य प्रदेश

MP News: स्विफ्ट कार से 30 किलोग्राम गांजा जब्त

Sarita
17 April 2025 7:51 AM IST
MP News: स्विफ्ट कार से 30 किलोग्राम गांजा जब्त
x
MP News: मध्य प्रदेश के सिंगरौली जिले की चितरंगी पुलिस ने एक स्विफ्ट कार से 30 किलो गांजा जब्त किया है। पुलिस को चकमा देने के लिए आरोपियों ने कार के बोनट, सीलिंग और सीट कवर में गांजे की पुड़िया छिपा रखी थी। चितरंगी पुलिस ने मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। गांजा तस्करी में इस्तेमाल की गई स्विफ्ट डिजायर कार भी जब्त कर ली गई है। यूपी से ला रहे थे गांजा की खेप चितरंगी पुलिस ने मुखबिर से सूचना मिलने पर बगदरा ढाबा के पास घेराबंदी कर कार को जब्त कर लिया जिसका रजिस्ट्रेशन नंबर पश्चिम बंगाल का है। तस्करी में शामिल तीनों गिरफ्तार आरोपी शोभनाथ यादव, राम आशीष पासी, अतुल सोनकर यूपी के मिर्जापुर जिले के रहने वाले हैं।
चितरंगी थाना प्रभारी निरीक्षक सुधेश तिवारी ने बताया कि आरोपी उत्तर प्रदेश के मिर्जापुर के रहने वाले हैं और वहां से गांजा की खेप लेकर सिंगरौली आ रहे थे। आरोपी इतने शातिर तरीके से तस्करी के काम को अंजाम दे रहे थे कि रूटीन चेकिंग के दौरान उन्हें पकड़ना मुश्किल था। उन्होंने बताया कि आरोपी पहले भी गांजे की खेप लेकर आ चुके हैं। फिलहाल पुलिस इस मामले की बारीकी से जांच कर रही है और यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि जिले में किन-किन जगहों पर गांजे की यह खेप पहुंचाई जा रही थी।
Next Story