मध्य प्रदेश

MP News: आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत

Bharti Sahu 2
27 Sept 2024 8:55 AM IST
MP News: आकाशीय बिजली गिरने से एक ही परिवार के 3 लोगों की मौत
x
MP News: राजगढ़ जिले में गुरुवार दर्दनाक हादसा एक ही परिवार के 4 सदस्य आकाशीय बिजली की चपेट में आ गए। इस हादसे में 3 लोगो की मौत हो गई और एक गंभीर रूप से घायल हो गया। बताया जा रहा है कि परिवार खेत पर सोयाबीन काटने पंहुचा था। इस दौरान अचानक से मौसम ने करवट बदली और बिजली कड़कने के साथ तेज बारिश बारिश शुरू हो गई। इस दौरान आकाशीय बिजली गिरने से पति, पत्नी और बेटे की मौत हो गई। दोपहर बाद अचानक मौसम बदला और तेज बारिश शुरू हो गई। बारिश से बचने के लिए परिवार एक पेड़ के नीचे जाकर खड़े हो गया, तभी आकाशीय बिजली गिर गई। इस घटना में बेटी गंभीर रूप से घायल हो गई जिसका उपचार अस्पताल में चल रहा है।
Next Story