मध्य प्रदेश

MP News: 25 बीघा गेहूं की फसल में लगी आग

Sarita
5 April 2025 11:33 AM IST
MP News: 25 बीघा गेहूं की फसल में लगी आग
x
MP News: मध्य प्रदेश के शिवपुरी जिले में शुक्रवार को दो किसानों की 25 बीघा गेहूं की फसल में आग लग गई. बताया जा रहा है कि यह आग शॉर्ट सर्किट की वजह से लगी है और किसानों को 5 लाख रुपये का नुकसान हुआ है. प्रभावित किसानों ने बिजली विभाग पर लापरवाही का आरोप लगाया है और मुआवजे की मांग की है. मिली जानकारी के मुताबिक शिवपुरी के केलधार गांव में रघुवीर सिंह सरदार और भैया लाल धाकड़ के खेतों में यह आग लगी है. यहां बिजली लाइन में शॉर्ट सर्किट हुआ और देखते ही देखते गेहूं की फसल में आग लग गई, जिसमें रघुवीर सिंह की 15 बीघा और भैया लाल की 10 बीघा गेहूं की फसल जल गई है|
ग्रामीण तुरंत मौके पर पहुंचे और आग बुझाने के प्रयास किए गए, जिसके बाद कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया. दोनों किसानों को 5 लाख रुपये का नुकसान हुआ है, वहीं प्रभावित किसानों का कहना है कि गांव के पास से गुजर रही बिजली लाइन काफी समय से जर्जर हालत में है, इसकी मरम्मत के लिए ग्रामीणों ने कई बार शिकायत की, लेकिन बिजली विभाग ने कोई ध्यान नहीं दिया|
Next Story