- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: बिजली गिरने...

x
MP News: शहडोल जिले के जैतपुर थाना क्षेत्र के गुर्रा गांव में बुधवार शाम बिजली गिरने से 24 वर्षीय महिला की मौत हो गई। घटना उस समय हुई जब महिला अपने घर से खेत पर बने दूसरे घर जा रही थी। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक घटना बुधवार शाम करीब 7 बजे की है। बेलाबाई ओमकार बस्ती स्थित अपने घर से पका हुआ खाना लेकर खेत पर बने घर जा रही थी।
वहां पहले से ही पूरा परिवार मौजूद था। इसी दौरान तेज बारिश के साथ तेज गड़गड़ाहट हुई और बिजली गिरी। आसपास के लोग तुरंत महिला की ओर दौड़े, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
Next Story





