मध्य प्रदेश

MP News: 22 वर्षीय युवक बना बाघ का शिकार, ग्रामीणों में दहशत

Sarita
9 Aug 2025 6:36 AM IST
MP News: कटनी जिले के बरही वन परिक्षेत्र अंतर्गत बिचपुरा बीट में बाघ के हमले में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई। घटना के बाद इलाके में दहशत और दहशत का माहौल है। वन विभाग की टीम मौके पर पहुंचकर जांच में जुट गई है। कटनी जिले के बरही वन परिक्षेत्र अंतर्गत ग्राम बिचपुरा निवासी सुरेश सिंह का 22 वर्षीय पुत्र धर्मेंद्र अपने मवेशियों को चराने जंगल गया था, तभी झाड़ियों में छिपे एक बाघ ने अचानक उस पर हमला कर दिया। हमले में युवक की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गई।
घटना की सूचना मिलते ही बरही वन परिक्षेत्र के अधिकारी अपनी टीम के साथ मौके पर पहुंचे। शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई कर पोस्टमार्टम के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेज दिया गया है। वन विभाग मामले की जांच में जुट गया है, वहीं ग्रामीणों ने जंगल में गश्त बढ़ाने और बाघों के आतंक को रोकने की मांग की है। इस घटना पर वन विभाग के अधिकारियों का कहना है कि जब तक पोस्टमार्टम रिपोर्ट नहीं आ जाती, वे कैमरे पर कुछ नहीं कह सकते।
Next Story