मध्य प्रदेश

MP News: बैंक कालोनी में 20 वर्षीय छात्रा की चौथी मंजिल से गिरकर मौत

Sarita
9 Jan 2026 10:48 AM IST
MP News: बैंक कालोनी में 20 वर्षीय छात्रा की चौथी मंजिल से गिरकर मौत
x
MP News: जहांगीराबाद थाना क्षेत्र स्थित बैंक कालोनी में एक 20 वर्षीय छात्रा की चौथी मंजिल से गिरकर मौत हो गई। छात्रा छत पर छोटी बहन के साथ खेल रही थी, तभी अचानक संदिग्ध परिस्थितियों में छत से नीचे गिर गई। गंभीर रूप से घायल होने पर उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां गुरुवार रात इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।पुलिस के अनुसार, 20 वर्षीय छात्रा अंजली बैंक कालोनी स्थित बहुमंजिला भवन में अपनी नानी के घर में रहती थी। उसके माता-पिता 15 साल से अलग रह रहे थे और वह उनकी इकलौती संतान थी। अंजली नवीन कालेज में बीकाम द्वितीय वर्ष की छात्रा थी।
मंगलवार दोपहर को वह चौथी मंजिल की छत पर मौजूद थी और अपनी छोटी ममेरी बहन के साथ खेल रही थी। इसी दौरान वह संदिग्ध परिस्थितियों में नीचे गिर गई।गिरने की सूचना मिलते ही स्वजन और स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और छात्रा को अस्पताल पहुंचाया। इलाज के दौरान उसकी हालत लगातार नाजुक बनी रही। पुलिस का कहना है कि युवती की मौत खुदकुशी है या घटना। इसकी जांच की जा रही है। मृतका का मोबाइल खंगाला जा रहा है। साथ ही स्वजनों के बयान दर्ज किए जाएंगे।
Next Story