- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: नदी में नहाते...

x
MP News: मध्य प्रदेश के धार जिले में नदी में नहाते समय हादसा हो गया. करंट लगने से दो बच्चों की मौत हो गई. बताया जा रहा है कि बच्चे छुट्टियां मनाने अपनी मां के घर आए हुए थे. घटना से परिजन गमगीन हैं. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. यह पूरी घटना धार जिले के गंधवानी की है. जानकारी के मुताबिक आदित्य (8) पुत्र सुमेर निवासी मिर्जापुर जिला खरगोन, कृष्णा (10) पुत्र निर्भय सिंह मंडलोई निवासी खंडलाई मनावर अवलदमन नदी में नहाने गए थे|
इस दौरान वे करंट के संपर्क में आ गए. बताया गया कि मछली पकड़ने के लिए नदी में करंट छोड़ा गया था. जिससे दो नाबालिग बच्चों की जान चली गई. घटना से परिजन गमगीन हैं. मौके पर पहुंची पुलिस ने दोनों के शवों को कब्जे में ले लिया है. बच्चों के शवों का गंधवानी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में पोस्टमार्टम कराया गया है. फिलहाल पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
TagsMPनदीकरंट2 बच्चोंमौतMPriverelectric shock2 childrendeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





