- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: 2 कारों में...
मध्य प्रदेश
MP News: 2 कारों में भिड़ंत,कार में आग लगने से एक युवक जिंदा जला
Sarita
18 Feb 2025 10:15 AM IST

x
MP News: मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम में दो तेज रफ्तार कारों में भिड़ंत हो गई. एक कार में अचानक आग लग गई. कार में सवार दो युवक किसी तरह बाहर निकलने में कामयाब हो गए, जबकि पीछे की सीट पर बैठा एक युवक उसमें फंस गया. जिससे उसकी मौत हो गई. जानकारी के मुताबिक, यह हादसा सोमवार-मंगलवार की देर रात कोटलाखेड़ी गांव के पास हुआ. जहां भोपाल से सिवनी मालवा लौट रही कार और टवेरा में भिड़ंत हो गई. घटना के बाद एक कार अनियंत्रित होकर सड़क से नीचे आ गई. जिससे उसमें आग लग गई. कार में सवार तीन युवकों में से वंश राठौर और सूरज धनगर ने कूदकर अपनी जान बचाई. वहीं, पीछे की सीट पर बैठा अवतार सिंह राजपूत उसमें फंस गया.
तब तक आग ने विकराल रूप ले लिया. जिससे अवतार की मौके पर ही मौत हो गई. इधर, मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई. जिसके बाद आग बुझाई गई और अवतार के शव को बाहर निकाला गया. वहीं, घायल वंश राठौर और सूरज धनगर को निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया. जहां उनका इलाज चल रहा है। बताया जा रहा है कि अवतार की बहन की शादी 24 फरवरी को होनी थी। तीनों कार्ड बांटने भोपाल गए थे। लेकिन लौटते वक्त भीषण सड़क हादसे का शिकार हो गए।
TagsMP2 कारोंभिड़ंतकारआगयुवकजला MP2 carscollisioncarfireyoung manburntजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





