- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: अवैध हथियारों...

x
MP News: इंदौर क्राइम ब्रांच ने कार्रवाई करते हुए 2 आरोपियों को अवैध आग्नेयास्त्रों के साथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है. आरोपियों के कब्जे से 2 अवैध आग्नेयास्त्र (देसी पिस्टल) और 5 जिंदा कारतूस जब्त किए गए हैं. दरअसल इंदौर क्राइम ब्रांच को मुखबिर से सूचना मिली थी कि गंगवाल बस स्टैंड के पास स्थित ऋद्धि सिद्धि होटल में 2 व्यक्ति अवैध हथियारों के साथ रुके हुए हैं, सूचना पर कार्रवाई करते हुए क्राइम ब्रांच की टीम ऋद्धि सिद्धि होटल पहुंची|
जहां कमरा नंबर 202 से आरोपी अमित कुमार और गोलू उर्फ शिवम सिंगोदिया को पकड़ा गया. तलाशी लेने पर दोनों आरोपियों के पास से देसी पिस्टल और 5 जिंदा कारतूस मिले, जिसे आरोपी शिवम ने सिकलीगरों से खरीदना बताया, वहीं आरोपी अमित से पूछताछ करने पर उसने बैंक खाते में ऑनलाइन ठगी के विभिन्न ट्रांजेक्शन करना बताया. पुलिस ने मौके से चेकबुक, डेबिट कार्ड भी जब्त किया है. जांच में पता चला कि आरोपी अमित होटल से ही ऑनलाइन ठगी की रकम बैंक खातों में ट्रांसफर कर रहा था|
TagsMPअवैधहथियारोंआरोपीगिरफ्तार MPillegalweaponsaccusedarrestedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





