- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: नदी में नहाते...

x
MP News : मध्य प्रदेश के नीमच जिले के रतनगढ़ निवासी अंतिम कुमार छिपा का 15 वर्षीय पुत्र गौरव छिपा सिंगोली के पास ताल गाँव की रोजड़ी नदी में नहा रहा था, जिसकी डूबने से मौत हो गई। करीब 7 घंटे की मशक्कत के बाद शव को बाहर निकाला गया। दरअसल, मृतक गौरव छिपा अपने नाना के घर पारंपरिक पारिवारिक भोज में शामिल होने ताल आया था। ताल गाँव में आज उज्जैनी मनाई जा रही थी और गाँव के बाहर भोजन बन रहा था।
जहाँ से वह अपने दो अन्य दोस्तों के साथ नहाने के लिए नदी पर गया था। तीनों लड़के नहाने के लिए नदी में गए लेकिन उनमें से केवल दो ही बच्चे नदी से बाहर आ पाए। नहाते समय गौरव नदी की गहराई में चला गया। परिजनों को खबर मिलते ही वे नदी की ओर दौड़े।
सिंगोली टीआई बीएल भाभर, तहसीलदार प्रेमशंकर पटेल पहुँचे और एनडीआरएफ की टीम को बुलाया। शाम को लड़के का शव बाहर निकाला गया। आपको बता दें कि मृतक गौरव की बहन की शादी कुछ दिनों बाद होने वाली थी, परिवार में शादी का माहौल था और रिश्तेदार तैयारियों में व्यस्त थे, इसी बीच छुपा परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा।
TagsMPनदीछात्रडूबाMPriverstudentdrowned जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





