- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: डैम में नहाते...
मध्य प्रदेश
MP News: डैम में नहाते समय करंट लगने से 12 साल के मासूम की मौत
Sarita
12 March 2025 6:44 AM IST

x
MP News: पन्ना जिले के हथकुरी गांव में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है. जहां 12 वर्षीय मासूम अंकुश आदिवासी डैम में नहाते समय करंट की चपेट में आ गया, जिससे उसकी दर्दनाक मौत हो गई. इस घटना से पूरे गांव में मातम पसर गया है. घर का चिराग बुझने के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. घटना उस समय हुई जब मासूम बच्चा गांव के पास स्थित डैम में अपने दोस्तों के साथ नहा रहा था. अचानक बच्चा करंट की चपेट में आ गया और पानी में डूब गया|
बच्चों का शोर सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और बच्चे को पानी से बाहर निकालकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए. जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई. इस घटना से बच्चे के परिवार में शोक की लहर दौड़ गई है. परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है. पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है. पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि डैम में करंट कैसे आया. इस घटना से ग्रामीणों में आक्रोश है|
TagsMPडैमकरंटमासूममौतMPdamcurrentinnocent childdeathजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





