- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP News: घर से टहलने...
मध्य प्रदेश
MP News: घर से टहलने की बात कहकर निकले युवक का शव मिलने से फैली सनसनी
Sarita
8 July 2025 8:25 AM IST

x
MP News: देवास के मेंडकी रोड पर एक युवक का शव मिलने से सनसनी फैल गई। बताया जाता है कि युवक सुबह घर से घूमने जाने की बात कहकर निकला था। युवक का शव आनंद नारायण पार्क कॉलोनी के सामने खाली मैदान में मिला। खेत में जंगली झाड़ियां होने के कारण उसका शव दूर से दिखाई नहीं दे रहा था। पास में ही कुछ कॉलोनियों में निर्माण कार्य चल रहा है, वहां पर मजदूरों ने शव देखा और पुलिस को सूचना दी। सिविल लाइन थाना पुलिस मौके पर पहुंची, घटना की जानकारी मिलने पर आसपास के लोग भी पहुंचे। उन्होंने शव की शिनाख्त की।
शव के पास शराब की बोतलों के साथ सल्फास के पैकेट भी मिले। मौके पर पहुंचे परिजनों ने बताया कि उसकी पत्नी ने कल शाम थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। जानकारी के अनुसार आनंद नारायण पार्क कॉलोनी निवासी विनोद पुत्र हरिनारायण वर्मा सुबह करीब 6 बजे घर से यह कहकर निकला था कि वह टहलने जा रहा है। काफी देर तक वह घर नहीं लौटा, जिसके बाद उसे आसपास तलाश किया गया, जब वह नहीं मिला तो उसका भाई सिविल लाइन थाने पहुंचा जहां रात 9 बजे गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। पुलिस ने गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कर मामला जांच में लिया था।
सोमवार सुबह विनोद का शव उसकी कॉलोनी के सामने खाली मैदान में मिला। शव के पास सल्फास की पुड़िया, शराब की बोतल और गिलास सहित अन्य सामग्री मिली। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव की शिनाख्त होने के बाद उसे पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भिजवाया। पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया गया। सिविल लाइन थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
TagsMPयुवकशवसनसनीMPyoung mandead bodysensation जनता से रिश्तान्यूज़जनता से रिश्ताजनता से रिश्ता.कॉमआज की ताजा न्यूज़हिंन्दीन्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJANTA SE RISHTANEWSJANTA SE RISHTATODAY'S LATEST NEWSHINDINEWSINDIA NEWSKHABRON KA SILSILATODAY'S BREAKINGNEWSTODAY'S BIG NEWSMID DAY NEWSPAPERजनताJANTASAMACHARNEWSSAMACHARहिंन्दी समाचार
Next Story





