- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP: बहु को अपशब्द कहने...
मध्य प्रदेश
MP: बहु को अपशब्द कहने पर सास ने पोते के हाथो गवाई जान
Sanjna Verma
16 Jun 2024 12:31 PM IST

x
MP मध्यप्रदेश : मध्य प्रदेश में सिवनी के एक गांव में मां को अपशब्द कहने पर 23 साल के युवक ने 60 वर्षीय दादी की कथित रूप से कुल्हाड़ी से वार कर हत्या कर दी। वहीं, जिले में एक अन्य मामले में जमीन के विवाद को लेकर 30 वर्षीय पुत्र ने अपने 55 साल के पिता की कथित रूप से पीटकर हत्या कर दी। पुलिस ने दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। बरघाट थाने के प्रभारी मोहनीश सिंह बैस ने बताया कि पोते द्वारा कथित रूप से दादी की हत्या करने की घटना Thursday रात को जिला मुख्यालय से 18 किमी दूर बालाघाट मार्ग पर स्थित बोरीकला गांव की है।
उन्होंने कहा, ‘‘ नागपुर में पिता के साथ मजदूरी करने गई मां के संबंध में दादी द्वारा अपशब्द कहने पर आरोपित पोते सचिन कोसरे ने अपना आपा खो दिया और घर में रखी कुल्हाड़ी से फूलवंता बाई के सिर पर वार कर दिया, जिससे वृद्ध महिला की मौत हो गई।’’अधिकारी ने कहा कि हत्या के बाद जुर्म छिपाने के लिए आरोपी ने रिश्तेदारों को फोन करके बताया कि घर में गिरने से सिर में लगी चोट के कारण दादी की मौत हो गई है, लेकिन घर पहुंचने पर रिश्तेदारों को सारी सच्चाई का पता चल गया।
बाद में घटना की जानकारी बरघाट पुलिस को दी गई। बैस ने बताया कि हत्या के आरोप में सचिन को शुक्रवार को गिरफ्तार कर लिया गया। उन्होंने कहा कि शव पोस्टमार्टम के बाद रिश्तेदारों को सौंप दिया गया है।मामले में विस्तृत जांच की जा रही है। वहीं, एक अन्य मामले में बृहस्पतिवार को सिवनी जिले के घंसौर थाना अंतर्गत सुचानमेटा गांव में 30 साल के बेटे ने जमीनी विवाद को लेकर अपने 55 वर्षीय पिता की डंडे से पीट-पीटकर हत्या कर दी।
घंसौर थाना प्रभारी अनिल पटेल ने बताया, ’’ police ने आरोपी काशीराम उइके को गिरफ्तार कर लिया। 55 वर्षीय सुमेरीलाल से जमीन को लेकर बेटे का विवाद चल रहा था।सुमेरीलाल ने अपने नाम की जमीन किसी को बेच दी थी जबकि उसका इकलौता बेटा काशीराम जमीन न बेचने की जिद पर अड़ा था।’’ पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के बाद रिश्तेदारों को सौंप दिया है।
TagsMPबहुअपशब्दगंवाई जान daughter in lawabuselost her lifeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





