अन्य

बिहार में मुखिया की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस

jantaserishta.com
14 Jun 2024 11:11 AM IST
बिहार में मुखिया की गोली मारकर हत्या, जांच में जुटी पुलिस
x
नवादा: बिहार में कानून व्यवस्था को लेकर विपक्ष सत्ता पक्ष पर निशाना साध रहा है। स्थिति यह है कि अब जनप्रतिनिधि भी सुरक्षित नहीं हैं। इस बीच अपराधियों ने नवादा जिले के पकरीबरावां थाना क्षेत्र में एक पंचायत के मुखिया की गोली मारकर हत्या कर दी।
पुलिस शव को कब्जे में लेकर अब जांच कर रही है। पुलिस के एक अधिकारी ने शुक्रवार को बताया कि सुबह बुधौली गांव मे एक व्यक्ति के शव पड़े होने की जानकारी मिली। पुलिस ने शव को बरामद कर पहचान की तो शव की पहचान मुखिया पप्पू मांझी के रूप में की गयी।
मुखिया के सिर में गोली लगी थी। उनकी गोली मारकर हत्या कर दी गई है। इधर, मृतक के परिजनों का कहना है कि गुरुवार की रात किसी से मोबाइल पर बात करते हुए वे घर से बाहर निकले। उसके बाद घर लौटे नहीं।
शुक्रवार की सुबह बुधौली के पास उनका शव पाया गया। पकरीबरावां के अनुमंडल पुलिस अधिकारी महेश चौधरी ने आईएएनएस को बताया कि हत्या के कारणों का अब तक पता नहीं चल पाया है। पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मामले की जांच कर रही है।
इधर, घटना के बाद लोगों में आक्रोश है और अपराधियों की जल्द गिरफ्तार करने की मांग कर रहे हैं। मृतक बुधौली पंचायत के मुखिया थे। उनसे पहले उनकी पत्नी इस पंचायत की मुखिया थी।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story