मध्य प्रदेश

MP: चौथी मंजिल से युवती ने लगाई छलांग

Sanjna Verma
25 July 2024 7:12 PM IST
MP: चौथी मंजिल से युवती ने लगाई छलांग
x
भोपाल Bhopal: मध्यप्रदेश की राजधानी भोपाल में एक युवती ने चौथी मंजिल से छलांग लगाकर आत्महत्या कर ली। बताया जा रहा है कि युवती ने मोबाइल फोन पर बात करने के बाद अचानक छलांग लगा दी। आनन फानन में उसे अस्पताल ले जाया गया जहां डॉक्टरों ने युवती को मृत घोषित कर दिया। पुलिस युवती के मोबाइल फोन जब्त कर लिया है और आत्महत्या के कारणों की जांच कर रही है।
आत्महत्या का सनसनीखेज मामला Bhopal के हबीबगंज थाना क्षेत्र की ई-4 कालोनी का है। जहां अनीषा ओसवाल ने बंगले की चौथी मंजिल से छलांग लगा दी। अनीषा खंडवा की रहने वाली है बंगले की केयर टेकर और बंगले मालिक के बच्चों की देख-रेख करती थी। वह बंगले की चौथी मंजिल पर फोन पर किसी से बात कर रही थी तभी अचानक उसने छलांग लगाकर खुदकुशी कर ली।
Next Story