पंजाब

Punjab: नशे के चलते दंपति में विवाद परिवार के 3 सदस्यों ने की आत्महत्या

Sanjna Verma
24 July 2024 1:47 PM GMT
Punjab: नशे के चलते दंपति में विवाद परिवार के 3 सदस्यों ने की आत्महत्या
x
Punjab पंजाब: घर के मुखिया की शराब की लत के चलते दंपति में हुए झगड़े में हंसते-खेलते परिवार के 3 सदस्यों द्वारा अपनी जीवन लीला खत्म करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। नजदीकी गांव मल्लपुर अडका में आज एक महिला तथा उसकी 11वीं में पढ़ने वाली नाबालिग लड़की ने सल्फास की गोलिया निगल ली। जिन्हें नवांशहर के बंगा रोड स्थित एक निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया गया।
hospital में महिला के रिश्तेदारी में भाई अमरजीत ने बताया कि उसका जीजा अवतार सिंह जो कारपेंटर का काम करता है शराब पीने का आदि है जिसके चलते वह उसकी बहन सोनिया के साथ अकसर लडाई झगडा करता रहता था। उसने बताया कि आज सोनिया ने अपनी छोटी लड़की को स्कूल भेज दिया जबकि बड़ी लडकी ने अभी स्कूल जाना था कि उसके जीजा ने उसकी बहन के साथ झगड़ना शुरू कर दिया। उसने बताया कि उसकी बहन ने रोज-रोज के कलेश से तंग आ कर अपनी बड़ी लड़की जो नवांशहर के एक स्कूल में प्लस वन में पढती है के साथ सल्फास निगल ली जबकि उसका जीजा उस समय घर पर था।
उसने बताया कि पड़ोस में रहने वाले कुछ लोगों ने उसकी बहन तथा उसकी बेटी को नवांशहर के निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती करवाया। उपचार के दौरान पहले उसकी भानजी की मौत हो गई तथा बाद में उसकी बहन सोनिया ने भी दम तौड़ दिया। उसने बताया कि बाद में उसे पता चला कि उसके जीजा अवतार सिंह ने भी कोई जहरीली वस्तु निगल ली है। जिसे उपचार के लिए नवांशहर के सिविल अस्पताल में लाया गया जहां डाक्टरों ने उसे मृतक घोषित कर दिया।
Next Story