मध्य प्रदेश

MP: पूर्व CM दिग्विजय सिंह का BJP सरकार पर हमला

Rounak Dey
27 May 2023 1:01 PM GMT
MP: पूर्व CM दिग्विजय सिंह का BJP सरकार पर हमला
x
बोले- बीजेपी ISI सहयोगी
पॉलिटिक्स | कांग्रेस के वरिष्ठ नेता और मध्य प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह खंडवा पंहुचे जहां उन्होंने प्रेस वार्ता की। इस दौरान इन्होंने कहा कि मध्यप्रदेश में हमारी सरकार बनेगी तो भारतीय जनता पार्टी( BJP) और बजरंग दल के लोगों के खिलाफ देशद्रोह का प्रकरण दर्ज किया जाएगा। जिन्होंने पाकिस्तान की आईएसआई(ISI) एजेंसी के लिए जासूसी का काम किया है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के कार्यकाल में हुए एक-एक भ्रष्टाचार के प्रकरण की पोल खोली जाएगी। दिग्विजय सिंह ने कहा कि नए संसद भवन का उद्घाटन राष्ट्रपति से नहीं करवाना भारत के राष्ट्रपति का अपमान है, उन्होंने कहा कि मोदी जी सिर्फ अपना चेहरा दिखाने के लिए खुद यह उद्घाटन कर रहे है।
दिग्विजय सिंह का BJP पर हमला
चर्चा के दौरान उन्होंने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर निशाना साधा। कहा कि भारतीय जनता पार्टी अपने फायदे के लिए देश का सांप्रदायिक माहौल खराब कर रही है। दिग्विजय सिंह ने 15 महीने की कांग्रेस की सरकार के कामों को गिनाते हुए कहा कि यदि आगामी विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी की सरकार बनती है तो वह भारतीय जनता पार्टी के भ्रष्टाचार के मामलों की जांच कराएगी। उन्होंने यह भी कहा कि भारतीय जनता पार्टी और बजरंग दल के लोगों के खिलाफ देशद्रोह के मुकदमें दर्ज किया जाएगा। जिन्होंने पाकिस्तान की खुफिया एजेंसी आईएसआई के लिए जासूसी का काम किया।
दिग्विजय सिंह ने संसद भवन के उद्घाटन पर भी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को घेरा। उन्होंने कहा कि भारत की राष्ट्रपति झारखंड जाकर न्यायालय भवन का उद्घाटन कर सकती है लेकिन दिल्ली में रहते हुए राष्ट्रपति भवन का उद्घाटन नहीं कर सकती। उन्होंने संविधान का उल्लेख करते हुए इसे राष्ट्रपति का अपमान बताया। उन्होंने कहा कि मोदी जी सिर्फ अपना चेहरा दिखाने के लिए संविधान से परे जाकर संसद भवन का उद्घाटन कर रहे हैं।
Next Story