मध्य प्रदेश

MP Fire: इमारत में लगी आग में एक व्यक्ति की मौत

Bharti Sahu 2
3 Oct 2024 7:14 AM IST
MP Fire: इमारत में लगी आग में एक व्यक्ति की मौत
x
MP Fire: मध्य प्रदेश के इंदौर में एक बिल्डिंग में भीषण आग लग गई है. आग में झुलसने से एक व्यक्ति की मौत हो गई. आग की यह घटना खातीवाला टैंक स्थित बैराठी कॉलोनी की है. केमिकल बनाने वाली बिल्डिंग में आग लगी है. आग लगने की सूचना तुरंत पुलिस और दमकल विभाग को दी गई. आग बुझाने के प्रयास अभी भी जारी हैं|
आग में झुलसने से 55 वर्षीय अब्दुल कादरी की मौत हो गई. पुलिस, प्रशासन और दमकल की टीम ने मौके पर पहुंचकर बचाव अभियान शुरू किया. पांच लोगों को सुरक्षित बाहर निकाल लिया गया|
Next Story