मध्य प्रदेश

MP : गेहूं खरीद के लिए किसान पंजीयन की तारीख बढ़ी

Uma Verma
3 April 2025 8:54 AM IST
MP : गेहूं खरीद के लिए किसान पंजीयन की तारीख बढ़ी
x

एमपी | मध्यप्रदेश सरकार ने राज्य में गेहूं उपार्जन के लिए किसानों के पंजीयन की अंतिम तिथि बढ़ाकर 9 अप्रैल कर दी है। पहले यह तिथि 31 मार्च थी, लेकिन किसानों की मांग और सुविधा को ध्यान में रखते हुए इसे आगे बढ़ाया गया है। राज्य के कृषि

विभाग के अनुसार, जो किसान अब तक अपना पंजीयन नहीं करा सके थे, वे 9 अप्रैल तक ऑनलाइन या नजदीकी पंजीयन केंद्र पर जाकर प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। सरकार ने यह फैसला किसानों की अधिक भागीदारी सुनिश्चित करने और समर्थन मूल्य पर अधिक से अधिक गेहूं खरीदने के उद्देश्य से लिया है।

इस साल एमएसपी (न्यूनतम समर्थन मूल्य) पर गेहूं खरीद 15 मार्च से शुरू हो चुकी है, और सरकार ने किसानों को भुगतान प्रक्रिया को सरल और तेज़ बनाने के लिए नई डिजिटल प्रणाली भी लागू की है। किसानों को सलाह दी गई है कि वे अंतिम तिथि से पहले अपना पंजीयन कराकर लाभ उठाएं।

Next Story