- Home
- /
- राज्य
- /
- मध्य प्रदेश
- /
- MP Crime: सिगरेट को...

x
MP Crime: देवास में मामूली विवाद में एक युवक की हत्या कर दी गई. बताया जा रहा है कि युवकों के बीच सिगरेट पीने को लेकर विवाद हुआ और जब उसने गाली-गलौज करने से रोकने की कोशिश की तो उसे चाकू घोंपकर मार डाला गया. घटना शहर के नाहर दरवाजा थाना क्षेत्र के रेवाबाग में बीती रात की है. राजेश उर्फ भूरा की 3 लोगों ने चाकू घोंपकर हत्या कर दी. मौके पर पहुंची पुलिस राजेश को पहले जिला अस्पताल ले गई. जहां डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार कर राजेश को इंदौर रेफर कर दिया. रास्ते में ही राजेश की मौत हो गई|
मिली जानकारी के अनुसार रेवाबाग क्षेत्र में स्थित किराना दुकान पर एक व्यक्ति सिगरेट खरीदने आया था, जहां उसका किराना दुकान मालिक से विवाद होने लगा. पास में ही खड़े 40 वर्षीय राजेश ने युवक को समझाने की कोशिश की, जिसके बाद युवक थोड़ी देर बाद अपने साथियों को लेकर आया और दुकान के सामने ही राजेश पर हमला कर दिया. गंभीर रूप से घायल राजेश को इंदौर अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी मौत हो गई. अब नाहर दरवाजा थाना पुलिस ने मामला दर्ज कर तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की जांच शुरू कर दी है|
TagsMPसिगरेटविवादयुवकहत्याMPcigarettedisputeyouthmurderजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





